Press "Enter" to skip to content

तालाब में तैरती मिली लाश:बकरी चराने गया था युवक, हुआ लापता / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम सुरवाया में बकरियों को चराने गया युवक एकाएक लापता हो गया। जिसके बाद उसकी लाश तालाब में मिली। मौके पर पहुंची सुरवाया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरवाया निवासी शंकर सिंह गुर्जर का 15 वर्षीय बेटा बलबो बकरियां चराने के लिए जंगल में गया था। शाम के समय बकरियां तो लौट कर घर आ गईं लेकिन बलबो नहीं आया। बलवो के परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद वह मामले की शिकायत लेकर थाने गए।

पुलिस ने स्वजनों को सलाह दी कि आप सुबह तक इंतजार कर लो, इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर बलवो को तलाशने का प्रयास करेंगे। इसी क्रम में देर रात तक स्वजनों ने बलवो को तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह एक बार फिर परिजनों ने बलवो को तलाश शुरू की और वह स्थान पहुँचे जहां वह बकरियां चराने गया था, परिजन जब तालाब के पास पहुँचे एक युवक की लाश तालाब में उतराती हुई मिली। लाश की पहचान बलवो के रूप में हुई मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!