Press "Enter" to skip to content

जीएमसी अधीक्षक डॉ. केबी‎ वर्मा को मिला डीन का प्रभार‎ / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के डीन डॉ.‎ अक्षय निगम को गजराराजा मेडिकल‎ कॉलेज का डीन बना दिया है। अब‎ मेडिकल कॉलेज शिवपुरी की‎ जिम्मेदारी डॉ. केबी वर्मा को सौंप दी‎ है। इस फेरबदल से जीएमसी शिवपुरी‎ में क्या फेरबदल आता है, यह एक से‎ दो सप्ताह में सामने आ जाएगा।‎ मप्र शासन के चिकित्सा शिक्षा‎ विभाग के अवर सचिव आरएस वर्मा‎ ने 15 जुलाई 2022 को तबादला‎ आदेश जारी किया है। शासकीय‎ मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के डीन डॉ.‎ अध्यक्ष निगम को गजराराजा मेडिकल‎ कॉलेज ग्वालियर का प्रभार आगामी‎ आदेश तक अस्थाई रूप से सौंपा गया‎ है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के‎ अधीक्षक डॉ. केबी वर्मा को अस्थायी‎ रूप से जीएमसी शिवपुरी का डीन बना‎ दिया है। अधीक्षक के साथ-साथ‎ मेडिकल कॉलेज शिवपुरी डीन के रूप‎ में कार्यभार संभालेंगे। इधर डॉ. अक्षय‎ निगम के गजराराजा मेडिकल कॉलेज‎ का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रभारी की‎ बागडोर संभाल रहे डॉ. समीर गुप्ता को‎ डीन के दायित्व से मुक्त कर दिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!