शिवपुरी। शिवपुरी में पिछोर जनपद में पूर्व अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर रिटर्निंग ऑफिसर, पंच, सरपंच के लिए विवादित टिप्पणी करना भारी पड़ गया। जिस पर रिटर्निंग अधिकारी ज्योति लाक्षाकार ने कार्रवाई करते हुऐ अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
नायब तहसीलदार और रिटर्निंग अधिकारी ज्योति लक्षाकार ने बताया कि पूर्व जनपद अध्यक्ष पिछोर ने सोशल मीडिया पर आर.ओ., पंच और सरपंच पद के विरूद्ध वक्तव्य दिया। जिसमें रिटर्निंग अधिकारी के विरुद्ध भी बयान दिया गया है जबकि रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत निर्वाचन जनपद पद के लिए आर.ओ. नहीं है। इस संबंध में अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस भेजा और कहा कि जो भी वक्तव्य दिया है वह किस आशय से दिया है और उक्त वक्तव्य आर.ओ. के विरूद्ध दिया गया है तो साक्ष्य एव दस्तावेज सहित 17 जुलाई तक शाम 5.30 बजे के पहले देना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर पिछोर जनपद के पूर्व अध्यक्ष लोकपाल लोधी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।






Be First to Comment