शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत पिपरघार चौक मुस्कान होटल के पास एक तेज रफ्तार आटो ने बाइक चालक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दामाद व सास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित वाहन चालक पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम भैसदा निवासी गीतन आदिवासी(19) अपनी सास हरकुंवर आदिवासी (55) के साथ शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे बाइक पर सवार होकर अपने गांव से निकले थे। इसी दौरान ग्राम पिपरघार चौक पर मुस्कान होटल के पास सामने से आ रहे लोडिंग वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में दामाद व सास दोनो की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनो के शवों का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।






Be First to Comment