Press "Enter" to skip to content

यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने संभाली यातायात की कमान ,गांधी चौक, कोर्ट रोड़ का लिया जायजा, किया व्यवस्थित यातायात / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर एक बार फिर से शहर में यातायात विभाग की कमान निबाड़ी से पदस्थ होकर शिवपुरी आए रणवीर यादव ने यातायात विभाग की कमान संभाल ली है और इसकी शुरूआत उन्होंने शहर में व्यवस्थित यातायात के साथ की। जिसमे ंशहर के गांधी चौक, कोर्ट रोड़ और सदर बाजार पर जब यातायात प्रभारी रणवीर यादव अपनी टीम के साथ निकले तो लोगों ने स्वत: ही यातायात और कोरोना गाईड लाईन का पालन करना शुरू कर दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि अब दुकानदार स्वयं जागरूक हो गए है। हालांकि कोर्ट रोड़ पर कुछ दुकानों का सामान बाहर था तो पहले तो उन्हें समझाईश दी आगे से कार्यवाही की जाएगी ऐसा कहा गया जिस पर दुकानदार ने अपना सामान समेटा और दुकान के अंदर किया। इसके अलावा कोर्ट रोड़ और गांधी चौक पर पटवाओं को लेकर भी यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने कहा कि किसी भी रूप में वह अव्यवस्थित यातायात को बर्दाश्त नहीं करेंगें इसलिए कोरोना काल और यातायात के नियमों का पालन करें, किसी भी प्रकार से अतिक्रमण ना करें और अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस तरह यातायात प्रभारी रणवीर यादव के आज नगर में दौरे को लेकर लोग भी सतर्क नजर आए और व्यवस्थित यातायात भी देखने को मिला।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!