Press "Enter" to skip to content

मजदूरी के रूपए मांगे तो मजदूर व उसकी पत्नी की घर में घुसकर मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। राजू पुत्र कल्लू शाही निवासी वार्ड नं. 6 हरदौल मंदिर के पास करैरा ने बताया कि 13 जुलाई की रात लगभग 11 बजे वह अपने दोटे बेटे व पत्नी रवीना के साथ धर पर था तभी इमरान, सलमान पुत्र उस्मान खान आए और मुझे मजदूरी पर चलने को कहा। जिस पर मैंने पुराना हिसाब—कितसब क्लीयर करने को कहा तो मेरी लात—घूसों से मारपीट कर दी जिससे शरीर में अनेक जगह मूंदी चोटे आईं। जाते—जाते उक्त लोगों ने कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से खत्म कर देंगे। मामले को लेकर थाने में केस दर्ज करवाया लेकिन पुलिस ने मेडिकल न कराकर मझे भगा दिया। इसके बाद 14 जुलाई को आरोपित रात को घर पर आए। दोनों भाई देसी क्टा लिए हुए थे। उन्होंने गाली—गलौंज करने हुए मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट होते देख मुझे बचाने आई पत्नी रवीना की भी मारपीट कर दी। बाद में पड़ौसियों ने आकर हमें बचाया। रानू ने कहा कि आरोपितों की राजनीतिक पकड़ अच्छी है इसलिए पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए आप ही मामले में कार्रवाई करवाएं और हमारी जान—माल की सुरक्षा करें।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!