शिवपुरी। साहब…! मेरी शादी 10 साल पहले सोनू करारे के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अवैध रूपयों की मांग करने लगे। न देने पर मारपीट करते। मामले को लेकर न्यायालय में प्रकरण लगाया जिसके बाद राजीनामा कर घर ले गए लेकिन फिर से परेशान करने लगे और मुझे व मेरे बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। पति ने दूसरी महिला को रख रखा है। विरोध किया तो मायके में आकर गाली—गलौंज कर जान से मारने की धमकी दी। यह बात वंदना पुत्री जगदीश करारे निवासी संजय कॉलोनी एसपी को दिए आवेदन में कही।
वंदना ने बताया कि उसकी शादी सोनू पुत्र हरीबल्लभ करारे से 24 अप्रैल 2012 को हुई थी। वंदना ने बताया कि शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन बाद में पति सोनू करारे, ससुर राजू करारे, सास सकुन करारे, देवर धर्मेंद्र करारे व नंद पूजा करारे द्धारा अवैध रूप से रूपयों की मांग की जाने लगी। इतना ही नहं आए दिन पति व ससुरालीजन मारपीट करने लगे। वंदना ने बताया कि उसके पति के किसी महिला से अवैध संबंध है और वह उसी महिला के साथ रहते हैं। उन दोनों का एक पुत्र भी है। मामले को लेकर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया था और मैं अपने मायके रहने लगी। न्यायालय में प्रकरण दर्ज होने के बाद पति व ससुरालीजन आए और राजीनामा कर अपने घर ले गए। वंदना ने बताया कि जब वह ससुराल आई तो उसके पति व अन्य लोगों ने काफी परेशान किया और मेरे सारे पहनने के जेवराज बेच दिए और भूखा रखते थे। वंदना ने बताया कि उसका पति दूसरी महिला के पास रहता है और चार माह से घर नहीं आया। दिनांक 11 जुलाई को पति सोनू खटीक घर पर आया और जब मैंने खर्चों के लिए रूपए की मांग की तो सभी ने एक राय होकर मेरी मारपीट कर दी और कहा कि अपने पिता के यहां से खर्चा लेकर आ और मुझे व बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद मैं अपने पिता के यहां संजय कॉलोनी आ गई। 14 जुलाई को पति सोनू दोबारा मेरे मायके में आया और गाली—गलौंज करने लगा व जान से मारने की धमकी दी। इसलिए मामले में कार्रवाई करें नहीं तो हमें जान का खतरा हो सकता है।






Be First to Comment