Press "Enter" to skip to content

मंदिर के पुजारी ने की सात साल की बालिका से छेड़छाड़ / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी. शहर के कोतवाली अंतर्गत टीवी अस्पताल के पीछे स्थित मंदिर के पुजारी ने दो दिन पूर्व एक 7 साल की बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। गुरुवार को इस घटना का पता बालिका के परिजन व अन्य लोगों को लगा तो उन्होंने पुजारी की जमकर मारपीट की और उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक टीवी अस्पताल के पीछे महाकालेश्वर मंदिर है। यहां पर पिछले एक साल से माधव (35)पुत्र बाबूलाल शर्मा पूजारी का काम कर रहा था। वह अक्सर मोहल्ले के लोगों के साथ उल्टे-सीधे मजाक करता था। पुजारी ने दो दिन पूर्व एक 7 साल की बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। गुरुवार को दोपहर बालिका ने परिजनों को जब घटना की जानकारी दी। इसके बाद यह बात आसपास के लोगों को पता चली तो उन्होंने मंदिर के एक कमरे में रह रहे पुजारी माधव को पकड़कर उसकी जमकर खैर-खबर ली और फिर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी माधव के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!