शिवपुरी| आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्र सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का बूस्टर डोज निशुल्क लगाने का निर्णय लिया है। 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन का बूस्टर डोज दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अभियान चलाया जाएगा। 18 साल से ऊपर की उम्र के जो भी लोग हैं वे कोविड वैक्सीनेशन केंद्रों पर बूस्टर डोज फ्री में लगवा सकेंगे। इससे पहले बूस्टर डोज 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों, हेल्थ कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को मुफ्त में दिया गया था। 18 साल से ऊपर की उम्र के जो भी लोग हैं वे शहर में जिला अस्पताल में अटल रैन बसैरा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ई संजीवनी क्लिनिक में टीका लगवा सकेंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी विकास खंडों के सीएचसी एवं पीएचसी सेंटर पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब फ्री में लगेगा वैक्सीन का बूस्टर डोज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News





Be First to Comment