शिवपुरी। खबर शिवपुरी अस्पताल से आ रही है। यहां एक युवक को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया हैं युवक सरकारी काम से पिपरसमा जा रहा था तभी भारतीय विद्यालय के पास में डंपर के चालक ने सामने से टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार दुर्गेश पुत्र स्व. आरएस रघुवंशी 44 वर्ष निवासी शिवशक्ति नगर आ सुबह शिवपुरी से पिपरसमा सरकारी काम से जा रहे थे तभी भारतीय विद्यालय के पास एक डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दीं टक्कर लगते ही दुर्गेश जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए।






Be First to Comment