Press "Enter" to skip to content

13 साल बाद लापता युवक का PAN CARD आया घर पर, परिजनों की जागी उम्मीद.. / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब..! मेरा पुत्र 13 वर्ष पहले इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने गया था। यहीं रहकर वह एमबीए की पढ़ाई भी कर रहा था। अचानक वह लापता हो गया। मामले को लेकर कोतवाली पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन आज तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। अभी 10 दिन पहले उसका पेन कार्ड आया उस पेन कार्ड के अंदर एक मोबाइल नंबर आया जिस पर उसने फोन लगाया। फोन एक महिला ने उठाया और उसने कहा कि इस नंबर पर फिर कभी कॉल मत करना और काट दिया। साहब…! मेरे पुत्र को शायद बंधक बनाकर रखा गया है इसलिए मामले में मेरी मदद करें और मेरे पुत्र को खोजे।

ओमप्रकाश उर्फ ओमचंद्र गुप्ता पुत्र हजारीलाल निवासी जवाहरगंज न्यू ब्लॉक शिवपुरी ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि आज से 13 वर्ष पूर्व उसका पुत्र सौरभ गुप्ता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए इंदौर गया था। यहां रहकर वह एमबीए का कोर्स भी कर रहा था। तब से वह वापस नहीं आया है। कुछ समय तक उसके मोबाइल से संपर्क होता रहा और संपर्क न होने पर प्रार्थी ने संभावित स्थानों पर उसन खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मामले को लेर 27 जनवरी 2015 को कोतवाली शिवपुरी में एक आवेदन दिया था लेकिन आ तक मेरे पुत्र का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। इसी बीच लगभग 10 दिन पहले मेरे पुत्र सौरभ गुप्ता का पैन कार्ड आयकर के पत्र सहित मेरे पते पर आया हुआ है, सिकी भी फोटो प्रति में संलग्न है। ओमप्रकाश ने बताया कि उसे शंका है कि उसके पुत्र को बंधक बनाकर रखा गया है। पेन कार्ड में एक नंबर आया जिस पर उसने बात की तो किसी महिला ने फोन उठाया और कहा कि अब कभी इस नंबर पर फोन मत करना और काट दिया। ओमप्रकाश ने एसपी को आवेदन देकर उसके 13 वर्ष पूर्व खोए हुए पुत्र को खोजने की मांग एसपी से की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!