शिवपुरी। खबर शिवपुरी के एसपी ऑफिस से है बताना हुआ की कमलागंज की रहने वाली महिला ने एसपी से गुहार लगाई है कि उसके पति ने महिला के भाई की साली के साथ अवैध संबंध बना लिए हैं और वह उन्हीं के साथ रहता है। भाई भी मेरे पति का साथ देता है।
जानकारी के अनुसार मुन्नी यादव पत्नी शिवराम यादव निवासी राठौर मोहल्ला कमलागंज ने बताया कि उसकी शादी को 12 वर्ष हो चुके हैं और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं एक की आयु 9 वर्ष है और एक की आयु 8 वर्ष है महिला का पति स्टोन पॉलिशिंग का काम करता हैं और वह उसको गृहस्थी चलाने के लिए रुपए भी नहीं देता है महिला घरों में झाड़ू पोछा का काम करती है और अपने बच्चों का भरण पोषण भी करती है पति के द्वारा महिला को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है पति ने महिला के भाई की साली के साथ अवैध संबंध बनाए और पति शिवपुरी आया और उसको प्रताड़ित करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है जिसके बाद महिला ने आज एसपी से स्थाई समाधान की गुहार लगाई है।






Be First to Comment