Press "Enter" to skip to content

शादी का झांसा देकर 12 सालों से होमगार्ड सैनिक रख रहा था महिला को, मतदान के समय छीना मंगलसूत्र / Shivpuri News

शिवपुरी / खबर शिवपुरी के एसपी ऑफिस से है बताना होगा की महिला ने एसपी से गुहार लगाई है कि उसका संबंध 10 12 सालों से होमगार्ड सैनिक से था उसके पति की हत्या हुई थी जिसके चलते होमगार्ड सैनिक लक्ष्मण पाल से उसकी मुलाकात हुई और महिला उसके साथ रहने लगी लेकिन महिला को एहसास हुआ कि वह उसको धोखा दे रहा है इसके बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली.

महिला कोलारस में अपना मतदान करने आई थी तभी होमगार्ड सैनिक लक्ष्मण पाल उसको मिल गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा और बोला कि तू मेरे साथ ही वापस मेरी पत्नी बन कर रह, महिला ने इसका विरोध किया तो महिला के साथ धक्का-मुक्की की और उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया इसकी शिकायत महिला ने कोलारस थाने में की है. और आज एसपी से न्याय की गुहार लगाई है

बताना होगा कि महिला ने बताया कि लक्ष्मण पाल उसको अनैतिक कार्य करने के लिए प्रेरित करता था जिसका वह विरोध करती थी और शराब पीकर मारपीट करता था जिसकी वजह से महिला उससे अलग हुई और उसने दूसरा विवाह किया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!