Press "Enter" to skip to content

बुजुर्गों-दिव्यांगों ने दिखाया हौसला, बूथ पर जाकर ही मतदान का किया फैसला / Shivpuri News

शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग ने इस बाद 80 साल से अधिक उम्र वाले वयोवृद्ध और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए घर में ही मतदान करवाने का आदेश दिए हैं। इसके तहत बुधवार को निर्वाचन टीमें घर-घर जाकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को वोट डलवाए। इससे इतर शिवपुरी में वयोवृद्ध और विकलांग युवकों ने हौसला दिखाते हुए खुद मतदान केंद्रों तक जाने और पसंदीदा प्रत्याशी के हक में वोट करने का फैसला लिया है।। उनकी मतदान का जज्बा क्षेत्र में सुर्खियां बटोर रहा है।

शिवपुरी में बुजुर्ग और विकलांग मतदाता ने चुनाव आयोग की घर बैठे वोटिंग कराने वाली सुविधा को ठीक बताते हैं, मगर खुद उन्होंने पोलिंग बूथ पर जाकर ही मतदान करने का फैसला किया है। वह चलने फिरने की असमर्थता को अपने वोट की कमजोरी नही बनाना चाहते। वह अपने हौसले की बदौलत मतदान स्थल पर ही वोटिंग का मन बना चुके है। उनके मजबूत इरादे को उनकी कमजोरी भी नहीं तोड़ सकती। उनके फैसले का उनके परिजन ने खुलकर समर्थन कर रहे है। उनका फैसला नगर पंचायत की जनता के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!