Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के वार्ड 21 के पोलिंग क्र.86 पर फर्जी मतदान, भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी में हुई नोंकझोंक / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 21 में जमकर फर्जी मतदान हुआ। यहां की पोलिंग क्रं 86 पर कई ऐसे मतदाताओं के वोट डल गए जो वोट डालने पहुंचे ही नहीं। जब वह वोट डालने पहुंचे तो उनको वहां बैठे पीठासीन अधिकारी ने भगा दिया।

शिवपुरी के वार्ड 21 के पोलिंग क्र.86 पर जब मतदाता कृष्णा कुशवाहा मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंची इसी दौरान मतदान केंद्र के अंदर मतदान करने पहुंची तब पता चला कि उनका वोट पहले से ही डल चुका है। कृष्णा कुशवाहा ने बताया कि वह पहली बार वोट डालने आया जब पता चला कि उसका वोट डल चुका है तो उसने अधिकारियों से बातचीमत की लेकिन उसे भगा दिया गया। मायूस होकर मतदान केंद्र के बाहर जब मतदाता आया तो उसने फर्जी मतदान होने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं रानी कुशवाह का भी वोट कोई और डाल चुका था उसने भी बाहर आकर विरोध किया, लेकिन उसे वोट डालने नहीं दिया गया।

वहीं इसी दौरान पोलिंग बूथ क्रमांक 86 पर भाजपा प्रत्याशी पदम चौकसे और निर्दलीय प्रत्याशी राजू गुर्जर में आपस में मतदान केंद्र के बाहर विवाद हो गया। विवाद की स्थिति का पता चलते ही मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!