शिवपुरी। खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से है बताना होगा कि जिला अस्पताल में एक 11 वर्षीय बच्चे को भर्ती कराया है जिसका हाथ फैक्चर है। बच्चे के परिजन खेत पर थे तभी बच्चा रास्ते में जा रहा था पीछे से किसी ने धक्का मार दिया जिसके कारण बच्चा ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और उसका हाथ फैक्चर हो गया.।
जानकारी के अनुसार कान्हा लोधी पिता महेश लोधी उम्र 11 साल निवासी ग्राम ढ़ला थाना भोंती रास्ते में जा रहा था, परिजन खेत पर थे तभी पीछे से किसी ने उसको धक्का मार दिया जिससे बच्चा जा रहे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया जिसके कारण उसका हाथ पहिए के नीचे आ गया और हाथ फैक्चर हो गया, जिला अस्पताल में बच्चे का उपचार जारी है बच्चा बेहोश है बच्चे के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे को धक्का किसने मारा है परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी की हैं।






Be First to Comment