Press "Enter" to skip to content

पोहरी के मतदान क्रमांक 15 पर अव्यवस्थाएं, खिड़की में जाली नहीं, पंखे खराब, दरवाजे में खिड़की नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर पोहरी क्षेत्र से आ रही है। यहां चुनाव के लिए शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपाल कृष्ण महाविद्यालय में मतदान केंद्र बनाया है। यह मतदान केंद्र क्रमांक 15 है जो वार्ड क्रं. 11 में स्थित है। इस मतदान केंद्र पर तीन शिक्षक एक आईटीआई प्रशिक्षण व पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी को लेकर वह सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे लेकिन यहां अव्यवस्थाएं हैं। मतदान केंद्र की खिड़की में जाली नहीं थी। किबाड़ों में कुंदी नहीं थी। जहां जो पुलिसकर्मी पदस्थ था वह शराब पिए हुए था। हमने कई अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया कि व्यवस्थाएं सही नहीं है कोई भी मशीन उठाकर ले जा सकता है लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद एक अधिकारी मौके पर आए तो पुलिसकर्मी के शराब पिए हुए जाने की बात कही तो उन्होंने उसे हटाकर किसी और की ड्यूटी लगा दी है। अगर व्यवस्थाएं सहीं नहीं हुई तो मतदान में गड़बड़ी हो सकती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!