Press "Enter" to skip to content

कमरे में रखे बक्शे में चोरों ने लगाई सेंध, ले गए सोना-चांदी के जेवरात / Shivpuri News

कोलारसकोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मोहरा में चोरों ने एक घर में सेंध लगा दी। चोर यहां बक्शे में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बतीबाई पत्नी उम्मेद कुशवाह निवासी ग्राम मोहरा ने बताया कि बीते रोज रात के समय उसके घर में चोर घुस आए। चोरों ने घर में रखे बक्शे से सोने-चांदी के जेवर जिसमें मंगल सूत्र, कान के वाला, चांदी के कढ़े करीबन 35 हजार रुपए का सामान चुरा लिया। जब चोरों को पकड़ना चाहा तो वह भाग गए। चोर संख्या में तीन थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!