शिवपुरी। शिवपुरी के ग्राम सेसई सड़क पर बाइक सवारों में तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना के समय कार चालक की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई जिसे बाइक पर सवार युवक उठा लाया।
जानकारी के अनुसार अरूण पुत्र पप्पू 30 वर्ष निवासी गुरूकुदवाया रन्नौद अपने साथी छतरसिंह जाटव के साथ बाइक से पोहरी जा रहे थे तभी सेसई के थोड़ा आगे एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए अरूण में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों युवक जमीन पर गिर गए जिसमें अरूण घायल हो गया जबकि छतरसिंह को कोई चोट नहीं आई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।






Be First to Comment