शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत चुनाव हारने पर एक वृद्ध की मारपीट कर दी। सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो वृद्ध बेहोश अवस्था में पड़ा मिला। घायल को इलाज के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार घायल के पुत्र कृपाल ने बताया कि वह चुनाव में खड़ा हुआ था और उधर से उत्तम रावत भी सरपंच के चुनाव में खड़ा हुआ था। हम दोनों चुनाव हार गए। बीते रोज जब पिता खेत पर थे तभी वहां उत्तम, होतम, नहारसिंह रावत आया और बोले कि हम तुम्हारे कारण चुनाव हारे हैं और इसी बात को लेकर वृद्ध की लाठी, कुल्हाड़ी व लात—घूसों से मारपीट कर दी और भाग गए। सुबह जब वृद्ध के परिजन खेत पर खाना देने पहुंचे तो वह बेहोश अवस्था में मिला। परिजनों घायल को तुरंत अस्पताल लेकर आए जहां उनका उपचार चल रहा है।






Be First to Comment