शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम राजगढ़ के पास बाइक सवार युवकों ने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में एक की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाइक सवार शिवपुरी काबड़ लेने आ रहे थे तभी बीती शाम यह हादसा घटित हो गया।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती घायल सोनू सेन पुत्र भरत 22 वर्ष निवासी चिलावद तेंदुआ ने बताया कि वह बाइक से लव कुशवाह पुत्र किलोही 22 वर्ष, राकेश कुशवाह पुत्र मथुरा 32 वर्ष, राधेश्याम पाल पुत्र रामसिंह पाल 26 वर्ष के साथ बाइक से सवार होकर शिवपुरी आ रहे थे। जब वह ग्राम राजगढ़ के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गए। वहीं वाहन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। घायलों की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment