Press "Enter" to skip to content

अपने पिता की स्मृति में रघुवंशी परिवार ने गरीबों को कराया भोजन / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी और उनके अनुज मुकेश रघुवंशी, एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह रघुवंशी सहित रघुवंशी परिवार ने अपने पिता की स्मृति में समाजसेवा की। उनके पुत्रों सुरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र रघुवंशी, गजेन्द्र रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी, जितेन्द्र सिंह रघुवंशी सहित टिंकल झा और जितेन्द्र सेन ने माधवचौक स्थित हनुमान मंदिर पर गरीबों को भोजन कराया और उन्हें छाते वितरित किए। जीतू रघुवंशी ने बताया कि उनके पिता का पूरा जीवन समाजसेवा में बीता है। उन्होंने बहुत ही साधारण जीवन जीकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। वह गरीबों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते थे। पिता जी कहा करते थे कि नेक कर्म इंसान को हमेशा जीवित रखते हैं और सेवा की कमाई जीवन समाप्त होने के बाद भी आपको लोगों के दिलों में जीवित रखती है। हमें समाजसेवा की प्रेरणा उनसे मिलती है और आज हमने उनकी चौदहवीं पुण्यतिथि समाजसेवा कर मनाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!