Press "Enter" to skip to content

मोहरा रोड पर पुलिस ने अवैध शराब से भरी फोर व्हीलर कार पकड़ी / Kolaras News

कोलारस-नगरीय निकाय के दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होना है चुनाव का प्रचार प्रसार आज शाम 5:00 बजे से थम जाएगा इसी के साथ ही शराब की दुकानों को भी आज 5:00 बजे से बंद कर दिया जाएगा जिसके बाद सुरा प्रेमियों को शराब नहीं मिल सकेगी। इसी के चलते कुछ लोग मुनाफा कमाने के फेर में शराब का अवैध संग्रहण कर रहे हैं। जिससे शराब की दुकान बंद रहने के दौरान उक्त लाई गई शराब को मोटे दामों में बेच सकें।

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना पुलिस ने बीते रात मोहरा रोड पर एक कार से शराब ले जाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 पेटी शराब को भी पुलिस ने जप्त किया है।

कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि बीते रात फ्लैग मार्च निकाला गया था उसी समय उन्हें सूचना मिली थी कि मोहरा रोड पर एक लाल रंग की कार से शराब लाई जा रही है। जब पुलिस के द्वारा पॉइंट लगाकर चेकिंग करवाई गई तो मुखबिर द्वारा बताई गई लाल रंग की कार जिसका नंबर RJ43CA1889 दिखी, पुलिस ने जब कार को चेक किया तो कार की डिग्गी में 2 पेटी देशी शराब के क्वार्टरों की रखी हुई थी जिसमें 96 क्वार्टर भरे हुए थे पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसका नाम नरेंद्र जाटव पुत्र सोमाराम जाटव है वह मोहरा ग्राम का रहने वाला है। उक्त शराब मतदान के दौरान बंद हुई शराब की दुकानों के बाद खपाने के लिए लाया था। पुलिस ने वाहन सहित अवैध शराब और एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!