Press "Enter" to skip to content

मंदिर के कमरे में मिला सड़ा-गला शव:जांच में जुटी पुलिस / Pohari News

शिवपुरी / जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में सिद्ध हनुमान मंदिर पर बीते शाम दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को मंदिर के पास सडांध महसूस हुई लोगों ने जब जाकर देखा तो मंदिर के पास बने कमरे में से सडांध आ रही थी। इसकी सूचना तत्काल पोहरी थाना पुलिस को दी गई पुलिस ने जब कमरे को खोल कर देखा तो उसके अंदर एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

शव की फिलहाल पहचान नहीं

मंदिर के पास बने कमरे में मिला शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना है जिससे शव सड़-गल चुका है इसके साथ ही शव में कीड़े भी पड़ चुके थे जिसके कारण शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखा हुआ है। जानकारी के अनुसार मंदिर के कमरे में काफी समय से एक बाबा रहता था जिसका नाम रमेश सूर्येश था। बाबा रमेश मंदिर पर ही रहता है परन्तु धार्मिक आयोजनों में वह बाहर भी चला जाता था। उस समय उसके कमरे में ताला ही डला रहता था। बीते शाम इसी बाबा के कमरे में लाश मिली है फिलहाल लाश सडी-गली होने के चलते लाश की पहचान नहीं हो सकी है। पोहरी थाना पुलिस ने बाबा रमेश सूर्येश के परिजनों को सूचना दे दी है जिसके बाद पुलिस परिजनों के पोहरी पहुंचने का इंतजार कर रही है जिसके बाद शव की पहचान हो सकेगी।

3 जुलाई को मिली थी बाबा को पहचान

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बाबा रमेश सूर्येश काफी दिनों से अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाना चाहता था काफी परेशान होने के बाद उसने सीएम हेल्पलाइन से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद पोहरी एसडीएम बी नाडिया ने मौके पर पहुंचकर बाबा रमेश सूर्येश की समस्या सुनी और उनके पैन कार्ड, वोटर कार्ड सहित आधार कार्ड बनवाए। यह सभी उन्हें 3 जुलाई को ही मिले थे जिसके बाद से बाबा रमेश सूर्येश लापता थे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह शव बाबा रामेश सूर्येश का ही है।

लाश मिलने का यह दूसरा मामला

पोहरी थाना क्षेत्र में लाश मिलने का यह दूसरा मामला है जिसमें शव की पहचान नहीं हो सकी है इससे पहले 5 जुलाई को पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहरी हाइवे पर मर्चाखुर्द रोड पर एक पुलिया में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी यह लाश भी दो से तीन दिन पुरानी थी जिसकी आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी और बीते रात गुडा गांव के मंदिर प्रांगण में बने एक कमरे में लाश मिली है।

बालों पर अटकी पहचान की सुई

लाश की पहचान करने वाले क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बाबा के सिर पर बड़े बड़े बाल थे किंतु मिली लाश के सिर पर बाल नहीं है इसके साथ लाश सड़-गल चुकी है जिससे पहचान करने में पुलिस को समस्या आ रही हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!