शिवपुरी। जिले के करैरा थाना अंतर्गत दावरअली गांव में एक युवक की जमीनी विवाद को लेकर सरेराह हत्या कर दी गई। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। करैरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
करैरा थाना क्षेत्र दावरअली गांव के रहने वाले जनक सिंह वैश करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जनक सिंह ने बताया कि उसका हनुमंत सिंह वैश से पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा था इसी विवाद के चलते हनुमंत सिंह वैश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह वैश को मौत घाट उतार दिया। जनक सिंह वैश ने बताया कि इस बार उसके चचेरे भाई सुरेंद्र ने उसी जमीन को जोत लिया था जिस जमीन को हनुमंत सिंह कब्जा करके पहले दो वर्ष से जोत रहा था। इसी बात को लेकर हनुमंत ओर रंजिश रखने लगा था। विते शाम उसका चचेरा भाई सुरेंद्र सिंह अपने करैरा रह रहे बीबी-बच्चों के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम दावरअली से करैरा निकला हुआ था इसी दौरान वह भी अन्य मोटरसाइकिल से अपने भाई देवेंद्र सिंह के साथ देवसयनी ग्यारस पर खिरिया घाट मंदिर की ओर निकला थे आगे सुरेंद्र अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। तभी शिवलाल कुशवाह के कुएं के पास घात लगाए बैठे हनुमंत सिंह, मोहन सिंह, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, शिवकुमारी वैश, हरिओम वैश सहित अन्य दो लोगों ने सुरेंद्र की मोटरसाइकिल को रोक लिया और सुरेंद्र पर यह कहते हुए हमला बोल दिया कि उसने हनुमंत के खेत को कैसे जोता वह आज उसे जिंदा नहीं छोडगे।
कट्टे की नोक पर भाई के सामने कर दी भाई की हत्या
जनक सिंह ने बताया उसने व उसके भाई देवेंद्र ने चचेरे भाई सुरेंद्र को बचाना चाहा तो हनुमंत सिंह ने उनपर कट्टा तान दिया। हनुमंत उन्हें कट्टे की नोंक पर थामा हुआ था इसी दौरान हनुमंत के साथियों ने सुरेंद्र पर लाठी-डंडों सहित कुल्हाड़ी से पीटते रहे तभी सुरेंद्र के सिर पर एक बड़ा पत्थर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करैरा थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान का कहना है कि दावरअली गांव में हुई हत्या वाले मामले में 6 लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।






Be First to Comment