शिवपुरी। बारिश के दौरान आंधी, बारिश, तेज हवा से बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली गुल हो जाती है। लाइट जाने पर इसकी शिकायत करने के लिए 80 प्रतिशत उपभोक्ता टोल नंबर 1912 पर फोन करते हैं। अचानक इतने फोन आने के कारण फोन एंगेज रहता है।
टोल फ्री नंबर के व्यस्त होने से कई उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज नहीं हो पाती। इस स्थिति में शिकायत करने के लिए तीन ऑप्शन और भी हैं। बिजली कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 के अलावा अब चैट बोट नंबर 0755-2551222 , मोबाइल एप उपाय या कंपनी की वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं।






Be First to Comment