Press "Enter" to skip to content

बड़े नेताओं ने चुनाव से बनाई दूरी:नगर निकाय के चुनाव में आमसभा, नुक्कड़ सभा और रोड शो नहीं हुए, बना चर्चा का विषय / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होना है कल 11 जुलाई को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार प्रसार थम जाएगा, इसके बावजूद शिवपुरी नगर पालिका सहित अन्य 6 नगर परिषद में बड़े नेताओं ने दूरी बना रखी है। यह एक राजनीतिक दलों का नहीं बल्कि भाजपा और कांग्रेस जैसे मुख्य दलों के बड़े नेता इस बार शिवपुरी नगर पालिका के चुनाव में प्रचार में नहीं आए हैं। शिवपुरी में अपने प्रचार-प्रसार की कमान प्रत्याशियों ने ही संभाल रखी है।

शिवपुरी नगर में राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने अब तक कोई भी बड़ी आमसभा, रोड शो, नुक्कड़ सभा तक नहीं की है। स्थानीय स्तर पर पार्टी के पार्षद प्रत्याशी ही अपने-अपने वार्डों में प्रचार करने में जुटे रहे। बड़े नेताओं के द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान कोई बड़ी रैली, नुक्कड़ सभा या कोई रोड-शो नहीं किया जाना अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जनता में नाराजगी की खबरें

सूत्रों की माने तो शिवपुरी नगर पालिका के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं का स्थानीय स्तर पर प्रचार में न आने के पीछे कारण वार्डों में विकास कार्य का न होना बताया जा रहा है, जिससे जनता नाराज है, जबकि शिवपुरी नगर पालिका का मतदान 13 जुलाई को होना हैं लेकिन किसी बड़े नेता की यहां पर सभा, रैली या रोड शो नहीं हुआ। स्थानीय स्तर पर ही पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ही डोर टू डोर प्रचार करने में जुटे रहे।

निर्दलियों ने बढ़ाई टेंशन

शिवपुरी में भाजपा और कांग्रेस की मुसीबत निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़ा दी है। भाजपा और कांग्रेस के कई स्थानीय नेताओं को अपने-अपने वार्ड में टिकट नहीं मिले। इन नेताओं ने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय ताल ठोक दी। शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र की बात की जाए तो करीब 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को सीधी टक्कर दे रहे हैं। शहर सरकार के इस चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशी शिवपुरी नगर पालिका के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!