Press "Enter" to skip to content

जानकी सेना ने किया पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ / Shivpuri News

10 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा पौधारोपण

शिवपुरी।ओस की बूंदें पड़ें कभी जब, पत्तों से ये फिसलें तब,खुशबू लेकर भीगे धरती, खिल जाता है सारा नभ,
वृक्ष लगाएं-प्रण लें सब, सजी हो धरती ले हरियाली इन चार पंक्तियों में हरियाली का महत्व बताया गया है वृक्ष लगाएं प्रण ले सब इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए जानकी सेना संगठन द्वारा 10 जुलाई से पौधारोपण महा अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है और यह पौधारोपण महा अभियान 15 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा यानी कि रोजाना पौधारोपण जानकी सैनिकों द्वारा किए जाते रहेंगे। जानकी सेना संगठन के द्वारा 10 जुलाई से मानसून 2022 के पौधारोपण महा अभियान का शुभारंभ मां जानकी उपवन पर किया गया जहां सैंकड़ों सदस्यों और महिला सदस्य बहनों ने उपस्थित होकर वृहद स्तर पर नवीन पौधे रोपे और उन्हें जिंदा रखने का संकल्प लिया। जानकी उपवन पर रविवार सुबह संगठन के नव नियुक्त वार्ड प्रमुखों और सह प्रमुखों द्वारा पौधे लगाए गए शाम के समय महिला सदस्य बहनों द्वारा पौधारोपण किया गया। संगठन के महा अभियान से जुड़ समस्त इकाइयों के सदस्यों ने पौधरोपण किया। जानकी सेना संगठन के आह्वान पर पूरे देश में अलग-अलग जगह से लोगों ने पौधारोपण कर अपने फोटो सोशल साइट पर डाले। जानकी सेना संगठन की कर्म स्थली शिवपुरी में पौधारोपण महा अभियान को भव्य तरीके से त्यौहार स्वरूप मनाया गया जहां पर सुबह से शाम तक जानकी सैनिकों ने जानकी उपवन में श्रमदान किया खरपतवार को साफ किया और नए पौधों का रोपण किया गया। जानकी सेना संगठन के संरक्षक सदस्य पर्यावरण बाबा बृजेश सिंह तोमर ने बताया कि जानकी वन जो 20000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है वह हम जानकी सैनिकों की मेहनत से आने वाले कुछ वर्षों में हरियाली का प्रतीक बनेगा जिसे देखने लोग दूर-दूर से आएंगे ऐसा हमारा विश्वास है। जानकी सेना संगठन द्वारा सभी देशवासियों से भी आग्रह किया गया है कि वह भी मानसून में पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!