Press "Enter" to skip to content

शासकीय रास्ते से निकलने से इंकार, कारण पूछा तो कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। खोड़ चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम दरगंवा में शासकीय रास्ते से निकलने पर एक युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी बीरन जाटव पुत्र बालकिशन जाटव 35 साल निवासी दरगंवा ने बताया कि बीते रोज वह अपनी पत्नि अनिता के साथ बाइक से पटनापुर खेत से ग्राम दरगंवा आ रहा था तभी फूलसिह की टठीया के पास मुकेश जाटव व शेरु जाटव मिले और रास्ता रोक लिया। जब रास्ता रोके जाने का कारण पूछा तो कहा कि आज के बाद तुम यहां से नहीं निकलोगे। जिस पर वीरन ने कहा कि यह तो शासकीय रास्ता है वह तो निकलेगा। इसी बात को लेकर गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से इंकार किया तो मेरी दोनों ने लात—घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!