शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम लहर्रा में एक शराबी ने अपने पड़ोसी की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अवध कुमार पुत्र झगडू प्रजापति 45 वर्ष निवासी लहर्रा ने बताया कि बीते रोज वह अपने घर के बाहर लेजम हटा रहा था तभी पड़ोस में रहने वाला सोनी कोली पुत्र बसंता कोली आया जो शराब पिए हुए थे। सोनी बोला कि तू घर के बाहर क्यों खड़ा है जिस पर मैंने बोला कि लेजम निकाल रहा हूं। इसी बात पर वह गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो लाठी व लात—घूसों से मेरी मारपीट कर दी। घटना पर अन्य लोग आ गए जिन्होंने मुझे बचाया।






Be First to Comment