शिवपुरी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया द्वारा विधानसभा क्षेत्र-24 पोहरी के मतदान केन्द्र क्रमांक-175 मरोरा अहीर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बीएलओ एवं सहायक शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद शर्मा अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
एडीएम बालोदिया ने मतदान केन्द्र क्रमांक-171 परिच्छा अहीर, मतदान केन्द्र क्रमांक-172 परिच्छा किरार, मतदान केन्द्र क्रमांक-136 देहदे प्राथमिक शाला भवन का निरीक्षण किया। जिसमें बीएलओ से फॉर्म 6 एवं 07 की जानकारी ली।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के दल द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र-24 पोहरी के कार्यालय की निर्वाचन शाखा एवं मतदाता सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया गया जिसमें आवश्यक सुविधाऐं सुनिश्चित करने एवं आयोग के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अवधि में केवल 13 दिन शेष बचे हुए हैं इसलिए निर्धारित लक्ष्य अनुसार मतदाताओं के नाम बढायें जाए। साथ ही मतदाता सूची की अन्य त्रुटियों में सुधार का काम समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।






Be First to Comment