Press "Enter" to skip to content

समाजसेवी पाराशर परिवार ने की निकाय चुनाव में दावेदारी / Shivpuri News

भाजपा से टिकिट मिला तो अंजना पाराशर चुनाव लड़ने तैयार
कोलारस। नगरीय निकाय का बिगुल बजने के साथ ही कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए लोगों में होड़ सी लग गयी है। हालांकि इस बार सीट सामान्य महिला के आरक्षित हुई है इसलिए पुरुष उम्मीदवारों के लिए अपने परिवार की महिलाओं को चुनाव लड़ाने की तैयारी करनी पड़ रही है। यूं तो कोलारस से अनेक नाम निकलकर सामने आए है। लेकिन आज जो नाम निकलकर आया है वो रामेश्वर धाम परिवार से है। रामेश्वर धाम परिवार के समाजसेवी सदस्य चंचल पाराशर की माताजी और राकेश पाराशर जी की धर्मपत्नी श्रीमती अंजना पाराशर टिकिट मिला तो चुनाव लड़ने की दावेदार हो गयी हैं।  यह परिवार कोलारस में समाज सेवा की मिशाल है। बिना लाभ लालच और बिना किसी स्वार्थ के चलते लोगों की मदद करना इस परिवार  के लोगों की आदत में शुमार है। 
कोरोना काल मे दूर दराज क्षेत्रों से निकलने वाले भूखे प्यासे लोगों को भोजन और पानी तथा उनके रुकने की व्यवस्था कराकर इस परिवार ने सबका दिल जीत लिया था। प्रतिदिन 10 हजार लोगों को भोजन कराकर हजारों जरूरत मंद लोगों की निस्वार्थ मदद की थी।कोरोना काल मे कोलारस नगर के गरीब जरूरत वाले लोगों को समाजसेवी चंचल पाराशर ने 10 किलो के खाद्य सामग्री के पैकिट लगातार 30 दिनों तक बांटे थे। 
तब इनको कोई राजनीतिक महत्वकांक्षा नही थी। लेकिन कोलारस नगर परिषद की सीट सामान्य महिला होने के वाद लोगों ने इनसे कहा की आप अध्यक्ष बनकर नगर की सेवा और अच्छी तरह से कर सकते हैं। तब इस परिवार ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है।  इस परिवार से श्रीमती अंजना पाराशर दावेदार हैं। और यह भी कहा कि भाजपा से अगर टिकिट मिलता है तो ही चुनाव लड़ेंगे अन्यथा जो भी भाजपा का प्रत्यशी होगा उसकी मदद करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!