-अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से की चर्चा
शिवपुरी। भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लिए समान भाव से काम किया जा रहा है। आगे भी किया जाता रहेगा। संसद में पारित बिल के बारे में बताते हुए कहा कि किसान हितों की बात ध्यान में रखते हुए यह बिल पास किए गए हैं, बिल किसानों के हित में है विपक्षी सिर्फ किसानों को बरगला रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य अपने अल्प प्रवास पर शिवपुरी पधारे जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कृषि बिल के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में पारित किए गए तीन कृषि बिल किसानों के हित में हैं। जो विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। इस बिल के बारे में भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर इन बिलों से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में उन्हें अवगत करायेंगे और विपक्षी दलों को जनता में बेनकाब करें। खासकर कांग्रेस पार्टी जो इन बिलों का विरोध कर रही है उसका भी दोहरा चेहरा सामने आया है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी के पास कोई भी मुद्दा नहीं रह गया है।
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्री आर्य ने कहा कि एमएसपी की आड़ लेकर मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयक का विरोध करने वाले सभी विपक्षी दलों व अन्य लोगों के मुंह पर तमाचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म नहीं होगा। जिन लोगों को कंट्रोल अपने हाथ से निकलता नजर आ रहा है, वही किसानों को गुमराह कर रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, किसानों की आय दोगुनी कर उनके जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए मोदी सरकार वचनबद्ध है। भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लिए समान भाव से काम किया जा रहा है। आगे भी किया जाता रहेगा। संसद में पारित बिल के बारे में किसानों को जागरूक करना भाजपा कार्यकर्ताओं का फर्ज है। बिल किसानों के हित में है, विपक्षी सिर्फ किसानों को बरगला रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व देवेन्द्र जैन, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, सुरेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश खटीक, राजकुमार खटीक, रामेश्वर बिदंल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र बिरथरे सोनू सहित अन्य सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






Be First to Comment