Press "Enter" to skip to content

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की हुई शुरुआत / Pichore

 
पिछोर। भारतीय जनता पार्टी द्बारा संपूर्ण मप्र में चलाए जा रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत भौंती मंडल पर मंडल अध्यक्ष श्री विहारी सेठ के नेतृत्व में की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत मां एवं महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व माल्यापर्ण कर की गई पहले दिन इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता बिसम्वर दयाल छिरोलया के द्बारा की गई एबं मुख्य अतिथि के रूप में धैर्यवर्धन शर्मा प्रदेश प्रवक्ता, घनश्याम पिरौनिया पूर्व विधायक भांडेर, डॉ. रामजी खरे, अशोक खंडेलवाल जिला उपाध्यक्ष और डॉ. अजय खेमरिया उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने उद्बोधन में भाजपा एबं मोदी सरकार के द्बारा किये गए विकास कार्य को कार्यकर्ताओं से रूबरू कराया। जिसमे धारा 370 एबं राम मंदिर जैसे कार्यो का होना अपने आप मे बहुत बड़ी उपलब्धि भाजपा द्बारा होना बताया। सुबह 11 बजे से शुरू यह प्रशिक्षण वर्ग शाम 5 बजे तक चला जिसमे करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!