Press "Enter" to skip to content

दबंगों ने डंडो व लुहांगी से हमला कर युवक को बेरहमी से पीटा, बीच-बचाव करने आए भाई को भी किया घायल / Shivpuri News

करैरा। थाना क्षेत्र के कारोठा गांव निवासी कमल सिंह यादव के साथ गांव के ही चार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर दी। मारपीट में युवक को गंभीर चोट आई है। घायल युवक ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने गालीगलौज शुरू कर दी।

जब अभद्रता करने से मना किया तो लुहांगी व डंडों से मारपीट करने लगे। इससे हाथ, पैर, कमर सहित पीठ में चोट आई है। घटना के बाद युवक ने करैरा पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। घायल के परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते कई बार विवाद की स्थिति निर्मित हुई लेकिन मारपीट की नौबत नहीं आई।ग्राम कारोठा निवासी कमल सिंह यादव (40) ने बताया कि अपने खेत पर था तभी गांव के शिवकुमार यादव, ऊधम सिंह यादव, उत्तम सिंह यादव व मजबूत सिंह यादव आए, इनसे हमारी पुरानी रंजिश चल रही है।

आते ही अभद्र गालियां देने लगे, इतने में देवेंद्र यादव भी आ गया जब मैंने गाली देने से मना किया तो सभी मेरी लाठी व लुंहागी से मारपीट करने लगे मारपीट होती देख मेरा बाद भाई सिरोमन यादव मुझे बचाने आया तो सभी ने सिरोमन की भी लाठियों से मारपीट की जिससे उसे भी चोटें आई हैं। हमारी चीख पुकार सुनकर जब आसपास के लोग वहां आने लगे तो उन्हें आता देख मुझे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कमल सिंह को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!