शिवपुरी। ग्राम धबारा में रविवार को होतम सिंह गुर्जर के बेटे की शादी थी। शादी में ग्राम रमगढ़ा निवासी महेंद्र सिंह गुर्जर शामिल लहुआ। फरियादी की माने तो रात 11 बजे महेंद्र गुर्जर मंदिर पहुंचा और मंदिर महंत अशोक महाराज के सिर पर पत्थर से प्रहार किया।
जब महंत का आरोप है कि बेहोश होने पर मंदिर में रखे 45 हजार रुपए लूट वह फरार हो गया। होश आने पर महाराज अमोला थाने आए जहां से उनको जिला अस्पताल भर्ती कराया। थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी का कहना है कि हम लूट के मामले की जांच करवा रहे हैं।






Be First to Comment