Press "Enter" to skip to content

दबंगों ने विवाहिता से की छेड़छाड़, पति-देवर और सास को पीटा / Shivpuri News

बैराड़। थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हारा में गांव के 3 दबंगों ने घर में घुसकर एक विवाहिता के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की चीख-पुकार सुन उसे बचाने जब उसकी सास, पति और देवर आए तो तीनों आरोपियों ने 4 लोगों को और बुला लिया और फिर पीड़िता की सास, पति और देवर के साथ मारपीट की।

घटना की रिपोर्ट सोमवार सुबह पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने नीरज, रमन, पवन, कारे, जुझार निवासी दुल्हारा व 2 अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!