शिवपुरी। भौंती थाना पुलिस ने कस्बे से आईपीएल सट्टा खिलाते हुए दुकानदार को दबोचा है। मोबाइल में 3.05 लाख रुपए का लेनदेन सामने आया है। भौंती कस्बे में संकेत गुप्ता की जूते-चप्पल की दुकान है। पुलिस ने रविवार को दबिश दी तो संकेत गुप्ता आईपीएल का सट्टा खिलाते पकड़ लिया। मोबाइल जब्त किया है, जिसमें 3.05 लाख का ट्रांजेक्शन मिला है। वहीं युवक के कब्जे से 5230 रु. बरामद किए हैं।
आईपीएल सट्टा खिलाते दुकानदार दबोचा, 3.05 लाख रुपए का लेनदेन / Shivpuri News




