शिवपुरी:जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विष्णु जैमिनी की प्रथम पुण्यतिथि स्थानीय पटेल पार्क मनाई गई,जिसमे वक्ताओं ने स्वर्गीय जैमिनी काका के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला व श्रद्धांजलि अर्पित की।
पटेल पार्क में स्वर्गीय विष्णु जैमिनी काका का पुण्य स्मरण करते हुए कोलारस जनपद के पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप रावत रिझारी ने कहा कि स्वर्गीय विष्णु जैमिनी जिन्हें प्यार से हम काका कहते थे बेहद मिलनसार व स्वाभिमानी व्यक्ति थे,जो ठान लिया उसे पूर्ण करके ही दम लेते थे,कोरोना के भयावह दौर में उनका जाना निश्चित ही जिले की क्षति है।
गोकुल दुबे ने इस अवसर पर कहा कि सन 72 से मेरा काका से परिचय था,निकट की रिश्तेदारी भी हमारी थी, उन्हें नजदीक से मैने जाना वह सभी के हितैषी काम आने वाले व्यक्ति थे।
बाबूलाल कुशवाह ने कहा कि कार्यकर्ताओ के साथ खड़े होने वाले उनके हक के लिए लड़ाई लड़ने वाले हमारे अपने काका का जाना सभी के लिए कष्टप्रद है।
अमित लवंगीकर ने कहा कि स्वर्गीय जैमिनी काका संगठन के समर्पित सिपाही थे,संगठन विस्तार में जिनने अपना सम्पूर्ण जीवन लगा दिया,आज उनके चरणों मे नमन है।
आशुतोष शर्मा ने संचालन के दौरान भाव व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना से ग्रसित होकर जब काका के देहावसान का समाचार प्राप्त हुआ तो हर व्यक्ति को कष्ट हुआ,हर आंख नम थी,काका सभी के अपने थे,सभी काका के थे,जिस ईमानदारी बिना किसी पद की लालसा के साथ उनने जीवन जिया वह अपने आप मे अनुकरणीय है निश्चित रूप से काका के जाने से पूरे जिले को क्षति हुई है,जिसकी भरपाई कठिन है। सभी का आभार उनके पुत्र अर्पित जैमिनी ने माना।






Be First to Comment