Press "Enter" to skip to content

भागमभाग जिंदगी में अपनों का साथ ही तनाव से मुक्ति और खुशियों से भरा जीवन प्रदान करेगा : प्रिया सोनपार / Shivpuri News

रेडक्रास सोसायटी के द्वारा आर्ट ऑफ हैप्पीनेस एण्ड स्टे्रस मैनेजमेंट पर किया गया सेमीनार का आयोजन

शिवपुरी। वर्तमान के इस दौर में जिस प्रकार से जिंदगी चल रही है वह चल नहीं रही बल्कि भाग रही है, कोई अपना लक्ष्य ना करते हुए केवल पैसों के पीछे भाग रहा, लेकिन क्या इस पैसे से सुकून, शांति, तनाव मुक्त जीवन मिलेगा, जबाब है नहीं, क्योंकि तनाव और खुशी एक साथ नहीं हो सकती इसके लिए आवश्यक इस भागमभाग जिंदगी में अपनों का साथ, स्वयं के पेंशेंस और लोगों से प्यार यदि यह कुछ प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह महिला हो या पुरूष समझ लें तो समझो आपका जीवन तनाव मुक्त और खुशियों से भरा हुआ जीवन होगा। तनाव और खुशियों से भरे इस जीवन को जीने की कला सिखा रही थी भोपाल से जिला मुख्यालय स्थित नक्षत्र मैरिज गार्डन में आई प्रसिद्ध साईकॉलिस्ट प्रिया सोनपार जो भारतीय रेडक्रास सोसायटी के द्वारा आयोजित आर्ट ऑफ हैप्पीनेस एवं स्टे्रस मैनेजमेंट सेमीनार के माध्यम से लोगों को जीवन जीने के अनेकों तरीकों को प्रमाणिक तथ्यों के साथ बता रही थी। अंत में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक लवलेश जैन चीनू ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के अतिथियों को स्मृतिस्वरूप एक-एक पौधा प्राकृतिक संरक्षण संरक्षा की दृष्टि से प्रदान किया गया।

समय की आवश्यकता है इस तरह के सेमीनार : कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता की जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिन्होंने रेडक्रास सोसायटी के इस आयोजन को सराहा और आज के इस समय इस तरह के सेमीनार की उपयोगिता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति इतना व्यस्त हो गया है कि वह ना-ना प्रकार के तनावों से घिरा हुआ है ऐसे में रेडक्रास सोसायटी के द्वारा आर्ट ऑफ हैप्पीनेस एण्ड स्ट्रेस मैनेजमेंट के माध्यम से इस तनाव को कम करने और इसके प्रयोग करने पर जो कला का सार प्रिया सोनपार ने दिया है उसे हरेक व्यक्ति को अपना चाहिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!