Press "Enter" to skip to content

खुशिया बदली मातम  : कार का फटा टायर 3 की मौत, 6 घायल, फलदान देने जा रहा था परिवार / Shivpuri News

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के टपकेश्वर के पास अचानक एक कार का टायर फट गया और वह गुलाटे खाती हुई खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों को शिवपुरी मेडीकल कॉलेज में लाया गया यहां हालत गंभीर देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। बताया जाता है कि कार में सवार लोग फलदान देने जा रहे थे।

ग्वालियर जिले के डबरा पिछोर से लड़की वाले कार में सवार होकर शिवपुरी निवासी ब्रजेश शर्मा के पुत्र राहुल शर्मा को फलदान देने के लिए आ रहे थे। टपकेश्वर क्षेत्र में कार का टायर फट गया और गाड़ी असंतुलित होकर कई पलटी खाई।

हादसे में शैलेंद्र शर्मा पुत्र रमेश शर्मा 25 साल निवासी पिछोर डबरा, आशु गुर्जर पुत्र रामबरन गुर्जर 18 साल निवासी बाबूपुर पिछोर, बृजेंद्र गुर्जर पुत्र कप्तान गुर्जर उम्र निवासी बाबूपुर, राकेश दुबे पुत्र जगदीश दुबे 45 साल निवासी बाबूपुर, राकेश श्रीवास्तव पुत्र रामकृष्ण 38 साल निवासी पिछोर, दाताराम परिहार पुत्र बाबूलाल 67 साल निवासी बाबूपुर घायल हुए हैं। वहीं उपदेश श्रीवास्तव पुत्र किशोरीलाल 45 साल निवासी पिछोर, नितिन शर्मा पुत्र कल्लू शर्मा 20 साल निवासी पिछोर, रवि शंकर पुत्र प्रमोद शर्मा 25 साल निवासी बाबूपुर की मौत हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!