Press "Enter" to skip to content

कोतवाली पुलिस ने बाइक का सरगना पकड़ा, कबाड़ी विवेक राठौर के यहां कटवाते थे बाइक / Shivpuri News

शिवपुरी. कोतवाली पुलिस को हाल ही में एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है बाइक चोर गिरोह ने 31 बाइक चोरी करना स्वीकार किया.

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि कुछ दिनों से अस्पताल चौराहा से बाइक चोरी हो रही थी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पड़ताल शुरू की जहां पता चला कि दीपक रजक अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. पुलिस ने दीपक रजक की तलाश की. तलाशी के दौरान दीपक रजक को गिरफ्तार किया गया जब कड़ी पूछताछ की गई तो पता चला कि दीपक रजक ने अपने साथी बृजेश, कपिल खटीक,,नीरज धाकड़ के साथ मिलकर लगभग 31 बाइक चोरी की है. जिन्हें कबाड़ी विवेक राठौर की दुकान पर एक से दो हज़ार में कटवा दिया गया पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है पुलिस ने आरोपितों के पास से 18 से 20 लाख रुपए तक की बाइक बरामद की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!