Press "Enter" to skip to content

सामान लेने से इंकार किया तो शिवपुरी हार्डवेयर वालो ने की युवक की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां झांसी तिराहे पर स्थित अशाोक हार्डवेयर दुकान के संचालक ने एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण फरियादी का दुकान से सामान न लेना बताया जा रहा है। वहीं युवक ने पुलिस ने शिकायत दर्ज न करने के भी आरोप लगाए हैं।

 

जानकारी के अनुसार अनिल ओझा ने बताया कि पहले वह अशोक हार्डवेयर की दुकान से लोहे का सामान खरीदता था लेकिन जब वह बेइमानी करने लगे तो सामान खरीदना बंद कर दिया। आज सुबह जब वह जा रहा था तभी संचालक मोहन दास गुप्ता, मनु गुप्ता ने बुलाया और कहा कि तुम हमारी दुकान से सामान क्यों नहीं खरीदते हो। जिस पर मैंने कहा कि तुम बेइमानी करते हो इसी बात को लेकर उन्होंने मेरी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर मैं कोतवाली आया और अपनी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!