शिवपुरी। कायस्थ समाज के आराध्य देव और प्राणियों के कर्मफल का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जयंती 8 मई को चित्रा नक्षत्र पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाज बंधुओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
आयोजन के लिए समितियों का गठन, उनके दायित्व सौंपे गए है। कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मई को भगवान चित्रगुप्त के महाअभिषेक, यज्ञ से सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा। साथ ही छप्पन भोग , महाआरती और मंदिर को विशेष रूप से फूल बंगला से सुसज्जित किया जाएगा।
दोपहर 4 बजे से सभी समाज बंधू परिवार सहित पुरानी शिवपुरी स्थित चित्रगुप्त मंदिर से चल समारोह के रूप शहर के मुख्य मार्ग गुरुद्वारा चौराहे, माधव चौक से निकल कर गांधी पार्क स्थित कम्युनिटी हॉल पहुंचेंगे, जहां अतिथियों का प्रेरणादाई उद्बोधन होगा।
कार्यक्रम में यह होंगे अतिथि
चित्रगुप्त जयंती पर मुख्य अतिथि के यप में कैबिनेट मंत्री मप्र शासन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा विश्वास सारंग, अति विशिष्ट अतिथि सुनील श्रीवास्तव प्रांतीय अध्यक्ष मप्र भोपाल, बृजेश श्रीवास्तव प्रांतीय महामंत्री, विशिष्ट अतिथि हेमंत खरे संभागीय संगठन प्रभारी ग्वालियर संभाग, अशोक सक्सैना प्रांतीय सचिव, जगदीश श्रीवास्तव संभागीय सह संयोजक, अध्यक्षता देवेंद्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अभा काय. महासभ शिवपुरी, विशिष्ट आमंत्रित अतिथि धर्मगुरू डॉ. डीके श्रीवास्तव मां बीसभुजी दरबार विजय नगर, मंदिर ट्रस्टी अध्यक्ष राजेंद्र निगम, सचिव गणपतस्वरूप श्रीवास्तव, विशेष आमंत्रित अतिथि जिला भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, गुना से आए हुए सभी जिलाध्यक्ष, महामंत्री आदि सभी पदाधिकारी होंगे।






Be First to Comment