Press "Enter" to skip to content

छत पर सो रही नाबालिग से पड़ोसी युवक ने की छेड़छाड़ / Shivpuri News

शिवपुरी। थाना बैराड़ के वरोद रोड क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना 4 मई की बताई जा रही है। पीड़ित ने पिता के साथ थाने में पहुंचकर बताया कि वह रात में अपनी मां और भाई बहन के साथ छत पर सो रही थी। तभी रात करीब 3.30 बजे पड़ोसी युवक आया और बुरी नियत से मेरे पैरों को छूने लगा।

जिससे मेरी नींद खुल गई और में डर कर नीचे कमरे में भाग गई और कमरे की चटकनी लगा ली। आरोपी युवक फिर मेरे पीछे आया और कमरे की खिड़की में से आवाज देने लगा में डर गई और डर से चिल्लाने लगी। जिससे मेरे दादा की नींद खुल गई। जिसे देखकर आरोपी युवक भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर से आरोपी युवक नंदकिशोर के खिलाफ शुक्रवार को छेड़छाड़ व पास्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!