शिवपुरी। शहर के पॉश इलाके महावीर नगर में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बना दिया। चोर यहां से नकदी सहित सोना—चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। मामले को लेकर फरियादी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।
मकान मालिक जतिन कपूर निवासी माधव चौक स्कूल के पीछे महावीर नगर ने बताया कि बीते रोज मेरी पत्नी मायके गई हुई थी और मैं किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था। शाम को जब पत्नी मायके से वापस घर आई तो देखा कि घर के सामान बिखरा हुआ पड़ा हुआ है एवं पीछे का गेट का ताला टूटा है। चोर यहां से 15 हजार नकदी व सोने—चांदी के जेवरात चुराकर ले गए।






Be First to Comment