शिवपुरी। बीती 4 मई को श्याम के समय उप निरीक्षक कुलदीप सागर थाना प्रभारी बम्हारी को फोन पर सूचना मिली कि पवन गुर्जर निवासी गुनाया कहीं लापता हो गया है। उसकी बाइक खोडन घाटी पर खड़ी हुई है। मामले मे तहसीलदार पुत्र रामधन गुर्जर 30 साल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में एएसपी प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अजय भार्गव अन्य विभाग शिवपुरी के नेतृत्व में गुमशुदा पवन गुर्जर पुत्र मुंशी गुर्जर 20 वर्ष निवासी ग्राम गुनाया थाना सुभाषपुरा की तलाश के लिए 2 टीम गठित की गई। इस दौरान पवन गुर्जर का मोबाइल चालू हो गया बात करने पर अपने परिजनों को बताया कि मुझे कुछ लोगों ने पकड़ लिया है और छोड़ने के लिए ₹500000 मांग रहे हैं।
मोबाइल की लोकेशन साइबर सेल से निकलवाने पर ग्राम डोंगरी के पास जंगल से आई तब एक पुलिस टीम को खोडन घाटी के जंगल के रास्ते डोंगरी तरफ तलाश करने निकली तथा दूसरी पुलिस डोंगरी से रवाना हुई। पवन गुर्जर का मोबाइल चालू था उसकी लोकेशन लगातार बदल रही थी। पुलिस का पीछा करती रही उसके बाद उसके लोकेशन मोहनी डैम के रेस्ट हाउस के पास मिली। पुलिस टीम ने वहां पहुंच कर तलाशी की तो पहाड़ी पर बैठा हुआ मिला जिसे पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया और पूछताछ की। पूछताछ में पवन ने बताया कि उसे 11 लोगों ने बंधक बना लिया था और छोड़ने के लिए ₹500000 मांग रहे थे।
पुलिस को संदेह होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरी शादी होने वाली है मैंने अपने पिताजी से फोर व्हीलर गाड़ी खरीदने के लिए पैसे मांगे तो उन्होंने मना कर दिया। पैसे निकलवाने के लिए मैंने झूठे अपहरण की कहानी रची थी। उसके बाद पवन गुर्जर को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरवर मनीष शर्मा, थाना प्रभारी बम्हारी कुलदीप सागर, चौकी प्रभारी मनीष यादव, थाना प्रभारी गोवर्धन दिनेश नरवरिया, थाना प्रभारी सुभाषपुरा सुनील राजपूत, थाना प्रभारी सतनवाड़ा अरविंद छारी, थाना प्रभारी बैराड़ अरविंद चौहान, आरक्षक रूद्र प्रताप, गौरव देवेंद्र सिंह, आकाश, भूरी सिंह, साइबर सेल आरक्षक देवेंद्र सेन, विकास चौहान की भूमिका महत्वपूर्ण रही।




