शिवपुरी। बीती 24—25 अप्रैल की गरमानी रात गणेश कॉलोनी में पार्क के सामने निवासी डॉ. संजय शर्मा के घर में अज्ञात और 10 बदमाशों ने डकैती घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही एवं एक टीम का गठन किया गया और आरोपियों पर ₹10000 का इनाम भी घोषित किया गया। एसपी द्वारा जो टीम गठित की गई उसमें कोतवाली पुलिस के अतिरिक्त देहात, फिजिकल, सुभाषपुरा, सतनवाड़ा, बैराड़, दिनारा, एडी प्रभारी प्रभारी आदि लोगों को शामिल किया गया। पतासी के दौरान शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसी दौरान दौरान मुखविर से सूचना मिली कि इस घाटना में पारदी मोगिया जाति के गिरोह का हाथ है। मुखविर की सूचना पर दबिश देकर आरोपित बाबू उर्फ राम नारायण मोगिया, विश्वनाथ उर्फ विष्णु नाथ निवास सेवड़ा थाना सुभाषपुरा को गिरफ्तार किया में गया। पूछताछ में आरोपितों ने 7—8 साथियों के साथ डकैती की घाटा को करना स्विकार किया। आरोपितों के पास से लूटा गया चांदी का मुकुट, एक गैस सिलेंडर, नकदी 7000 रूपए बारामद किए गए व घटना में ताला, गेट तोडने के औजर बारामद किया है अभी भी अन्य आरोपित फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सुनील खेमरिया, थाना प्रभारी देहात विकास यादव, फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर, थाना प्रभारी सुभाष पुरा सुनील राजपूत, थाना प्रभारी सतनवाड़ा अरविंद छारी, थाना प्रभारी बैराड़ नवीन यादव, थाना प्रभारी संतोष भार्गव दिनारा, एडी प्रभारी रविंद्र सिकरवार, प्रवीण त्रिवेदी व टीम की सराहनीय भूमिका रही






Be First to Comment