Press "Enter" to skip to content

पति-पत्नी के आरोप की जांच‎ का जिम्मा एसपी को सौंपा‎ / Shivpuri News

शिवपुरी। पति-पत्नी के‎ विवाद के चलते जमानत याचिका की‎ सुनवाई लंबी खिंचती जा रही है।‎ इसको खत्म करने के लिए कोर्ट ने‎ अब शिवपुरी एसपी को पति और‎ पत्नी के दावों की जांच का जिम्मा‎ दिया है। दरअसल, दहेज प्रताड़ना के‎ मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए‎ सूर्यकांत भार्गव ने अग्रिम जमानत‎ याचिका दायर की। कोर्ट ने ये कहते‎ हुए जमानत याचिका खारिज कर दी‎ कि आरोपी की पत्नी ने महिला पुलिस‎ थाने में एक आवेदन दिया और पति‎ पर अप्राकृतिक कृत्य करने का भी‎ आरोप लगाया। पति ने फिर से‎ जमानत याचिका दायर करते हुए‎ बताया कि पत्नी ने पुलिस में कोई‎ शिकायत दर्ज नहीं कराई।‎ पति के द्वारा थाने के‎ आवक-जावक रजिस्टर की जानकारी‎ का हवाला दिया गया। इस मामले में‎ जब कोर्ट ने पत्नी ने जवाब मांगा तो‎ उसकी ओर से आरटीआई में प्राप्त‎ जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके‎ अनुसार पत्नी ने पुलिस में शिकायत‎ दर्ज कराई थी। कोर्ट ने एसपी शिवपुरी‎ को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने‎ का निर्देश दिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!