
बैराड़/ बैराड़ के फुलीपुरा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते
युवक की जघन्य हत्या के आरोप में फरार दो हजार के इनामी दो आरोपियों को
पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश कर दिया । जहां से उन्हें जेल भेज दिया
गया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया था।
घटना के पहले दिन भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वही अभी दो
आरोपी फरार हैं।
बैराड़ के फुलीपुरा गांव में
प्रेम प्रसंग के चलते केशव पुत्र सिपाही यादव की हत्या कर दी थी। मृतक के
भाई भरत यादव के संदेह पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक से पूछताछ की उसने
बताया कि हम 5 लोगों ने केशव को डंडों व कुल्हाड़ी से पीट पीटकर मार डाला।
बाद
में मिलकर केशव यादव की लाश के टुकड़े करके कुछ सूखे बोरवेल में डाल दिए और
बाकी अंगों को प्लास्टिक के कट्टों में भरकर नाले में गाड़ आए हैं। पुलिस
ने पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जिसके बाद फरार चल रहे चारों आरोपियों पर दो-दो हजार का इनाम घोषित कर दिया
था। बुधवार-गुरुवार कि रात 1:30 बजे पुलिस ने खेत से मोनू पाल व जहान सिंह
पाल को गिरफ्तार कर लिया।






Be First to Comment